फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Sangh Pramukh will arrive today, will inaugurate the first multi-storey Sangh Bhawan of the state

Kanpur News: आज आएंगे संघ प्रमुख, प्रदेश के पहले बहुमंजिला संघ भवन का करेंगे उद्घाटन

Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Sangh Pramukh will arrive today, will inaugurate the first multi-storey Sangh Bhawan of the state
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डॉ. मधुकर मोहन भागवत 13 अप्रैल को महानगर आएंगे। वह महानगर में चार दिनों तक प्रवास करेंगे। डाॅ. भागवत कारवालो नगर में स्थापित प्रदेश के पहले बहुमंजिला संघ भवन का 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भवन के प्रवेश द्वार पर स्थापित भारत माता के चित्र का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन

शाम के समय वह कानपुर प्रांत व जिला प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वह विजयदशमी के अवसर पर पूरे हो रहे संघ के शताब्दी वर्ष के संदर्भ में कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। 15 अप्रैल की सुबह संघ के पुराने स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और आगामी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 15 को ही कोयलानगर स्थित प्रभात शाखा और 16 की शाम निरालानगर स्थित विद्यार्थी शाखा में पहुंचकर वहां शाखा में हिस्सा लेंगे। वह सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं और पर्यावरण गतिविधि, सामाजिक समरसता के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग समय पर बैठक करेंगे। आखिरी दिन 17 अप्रैल को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। इसमें संघ शताब्दी वर्ष में संघ के पंच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य, स्वबोध जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे और प्रांत में उस दिशा में बढ़ रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed