{"_id":"631e1def69d5815b3f098577","slug":"the-sadhu-was-beaten-up-as-a-child-thief-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बच्चा चोर समझकर साधु को पीटा, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बच्चा चोर समझकर साधु को पीटा, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 11 Sep 2022 11:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:13 PM IST
सार
दिबियापुर में बच्चा चोरी करने की गलतफहमी में एक साधु को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
साधु को पीटते युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर में ककोर मुख्यालय के पास हरी का पुरवा गांव में एक साधु को बच्चा चोर समझकर गांव के लोगों ने जमकर पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम हरी का पुरवा गांव में एक साधु घर-घर भिक्षा मांग रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच शक के आधार पर युवाओं ने बाबा के साथ की जमकर मारपीट की। इस बीच किसी ने मारपीट का यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह किसने फैलाई उसके लिए पूछताछ कर जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा और पुलिस टीम ने तत्काल गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित भग्गा नाथ पुत्र सुरेश नाथ निवासी लालपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन