फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The reason for family ruin with son's support

बिकरू कांड : बेटे का साथ बना परिवार की बर्बादी का कारण

Fri, 15 Jan 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The reason for family ruin with son's support
बेटे का विकास दुबे से साथ बना परिवार की बर्बादी का कारण
विज्ञापन

- एनकाउंटर में मारे गए प्रवीण दुबे के बुजुर्ग माता-पिता ने बया किया दर्द
फोटो 14 डीएचटीबीएलआरपी 1 परिचय- बेटे को खोने के बाद गांव-घर के खराब हुए हालात बयां करते बुर्जुग दंपति
संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर(बिल्हौर)। बिकरू कांड के बाद कुख्यात विकास दुबे व उसके साथियों को भले ही उनके किए की सजा मिल चुकी हो, पर उनकी करनी का खामियाजा अब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारे गए प्रवीण उर्फ बउआ दुबे के वृद्ध माता-पिता भी परिवार की बर्बादी के लिए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दोषी ठहरा रहे हैं।

विकास दुबे की कोठी के ठीक बगल में रहने वाले ओम प्रकाश दुबे के दो बेटों में बउआ छोटा था। बड़ा बेटा विपिन पत्नी गौरी और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। वहीं प्रवीण उर्फ बउआ गांव में ही रहकर माता-पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। वृद्ध पिता ओमप्रकाश व मां पूर्णिमा की मानें तो बउआ को विकास की संगत का खामियाजा भुगतना पड़ा। छोटे बेटे की मौत के पश्चात खेती किसानी का काम अब उनके वश का नहीं रह गया है। अब सारे खेत उन्होंने बटाई में उठा दिए हैं। मकर संक्रांति पर्व पर घर की चौखट पर बैठे बुजुर्ग माता-पिता बड़े बेटे विपिन के आने की राह तक रहे थे। बूढ़े माता-पिता ने बताया कि घटना के बाद विपिन दिल्ली से नौकरी छोड़कर अब कल्याणपुर में रह रहा है। तीज त्योहार पर वह कुछ समय निकालकर गांव आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed