फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   the procession returned without marriage in Hamirpur, a dispute arose over more Mehr and other rituals

बिना निकाह लौटी बरात: मेहंदी की रस्म से किया मना, अधिक महर और अन्य रस्मों में विवाद, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
सार

बिवार थाना क्षेत्र में मेहंदी की रस्म से मना करने पर मध्यप्रदेश के एक सीमावर्ती गांव से आई बारात बिना निकाह के ही लौट गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने आपसी खर्च लौटाने का समझौता किया है। 

विज्ञापन
the procession returned without marriage in Hamirpur, a dispute arose over more Mehr and other rituals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के बिगहना गांव में सोमवार को एक बारात बिना निकाह के ही लौट गई। बरात में अधिक महर और अन्य रस्मों के विरोध करने पर बात बिगड़ गई। इसके बाद में दोनों पक्षों ने अब तक किए खर्च का हिसाब किताब कर आपसी सहमति बनाई।ग्रामीणों के अनुसार मध्य प्रदेश के एक सीमावर्ती गांव से सिवाय थाना क्षेत्र के बिगहना गांव बारात आई थी।  

विज्ञापन

रकम की मांग के साथ अन्य रस्मों का विरोध करने पर वर पक्ष पूरे खर्चे का हिसाब दे कर पूरी बरात को वापस ले गए। इस संबंध में कन्या पक्ष ने भी किसी से कोई शिकायत नहीं। बड़ी आबादी वाले गांव बिगहना में मुस्लिम समुदाय के यहां बरात मध्य प्रदेश के एक गांव से आई थी। इसमें पुरानी रिश्तेदारी के ही लोग नई रिश्तेदारी करने आए थे। 

विज्ञापन

जिस समय कन्या पक्ष के लोग मेहंदी की रस्म करना चाहते थे। तभी वर पक्ष के लोगों ने मना कर दिया और कहा कि उनके परिवार में परेशानी है। इसलिए वह यह रस्म बाद मे करेंगे। पहले निकाह हो और उसके बाद बात होगी। इस पर कन्या पक्ष ने उनकी यह शर्त मानते हुए कई लाख का महर निर्धारित कर दिया। इसे वरपक्ष ने दूल्हे की हैसियत इतनी ना होने पर इसे नकार दिया और आपस में खर्चों का लेनदेन कर बरात वापस ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed