फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The power played hide-and-seek all night long; I spent the night wide awake.

Kanpur News: रात भर चली बिजली की आंख मिचौली, जागते कटी रात

Sat, 27 Jun 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The power played hide-and-seek all night long; I spent the night wide awake.
कानपुर देहात/रूरा। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से बृहस्पतिवार रात रूरा व अकबरपुर के लोग परेशान रहे। केबल जलने तो कहीं फ्यूज उड़ने से घंटों बिजली गुल रही। करीब 11 हजार घरों में लोगों ने पसीने से तरबतर होकर जागते रात काटी।
विज्ञापन

कई दिन से उमसभरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। इधर बिजली की आंख मिचौली लोगों को रुला रही है। रूरा उपकेंद्र से जुड़े नगर के गणेशगंज वार्ड में रखे 400 केवी ट्रांसफार्मर का फ्यूज बृहस्पतिवार रात 10 बजे के करीब उड़ गया। इससे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आधे घंटे बाद कर्मियों ने मरम्मत की। इसके बाद पाथामाई के पास रखे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई।
विज्ञापन

यह केबल जोड़ी गई तो कॉलेज फार्म के पास रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इसे ठीक किया गया तो रेलवे क्रॉसिंग के पास रखे 400 केवी ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। बाद में रूरा डेरापुर मार्ग पर बैंक के पास रखे 100 केवी ट्रांसफार्मर, स्टेशन वार्ड कमलानगर में रखे 250 केवी ट्रांसफार्मर व रामनगर वार्ड में रखे 100 केवी ट्रासंफार्मर के फ्यूज उड़ गए। देर रात तक यह सिलसिला चला। करीब पांच हजार कनेक्शनों पर लोग पसीने से तरबतर होकर करवट बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर वार्ड निवासी संजय द्विवेदी, गोपाल शुक्ला व गणेशगंज वार्ड निवासी आशीष दीक्षित ने बताया कि जैसे ही सोने की तैयारी करते थे वैसे ही लाइट चली जाती थी। पूरी रात जागते कटी। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि दो वार्डों में ट्रांसफार्मरों के लोड बढ़ाए गए हैं। इसके बाद भी लोड बढ़ने से फ्यूज उड़ जा रहे है। रात में ही कर्मियों को लगाकर फॉल्ट सही कराए गए। भोर में करीब तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।

इसी प्रकार अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े बाढ़ापुर व माती फीडर में पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। कई जगह फ्यूज उड़ने और तार जलने की वजह से घंटों बिजली गुल रही। करीब छह हजार घरों में लोग रात में बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे। इधर शुक्रवार सुबह भी कई जगह एरियल बंच कंडक्टर केबल जलने से बिजली गुल रही। गांधी पार्क के पास केबल जलने से दोपहर में करीब एक घंटे बिजली गुल रही। एसडीओ रवी प्रताप ने बताया कि फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed