फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The only son brutally killed his mother for refusing to cook

हरदोई: खाना बनाने से मना करने पर इकलौते बेटे ने मां को बेरहमी से मार डाला

Tue, 17 Mar 2020 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Mar 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
The only son brutally killed his mother for refusing to cook
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर निवासी नशे के लती युवक ने खाना बनाने में देरी पर मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार युवक को पुलिस ने गांव में खेत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतियापुर के मजरा खुद्दई निवासी रामवती (60) के पति सीताराम की मौत साल पहले बीमारी के कारण हो गई थी। वह इकलौते पुत्र जितेंद्र के साथ गांव से कुछ दूर स्थित खेत में बने मकान में रहती थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक जितेंद्र नशा करने का लती है। मंगलवार शाम चार बजे नशे में जितेंद्र घर पहुंचा और मां रामवती से खाना देने को कहा। इस पर रामवती ने खाना न बनाने की बात कही तो जितेंद्र ने आंगन में रखी लाठी उठाकर रामवती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र फरार हो गया। इसी दौरान मौके पर ही रामवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सेमरा चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को दी तो वह मौके पर पहुंचे। गांव में ही एक खेत में छिपे जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुं. ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed