फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The new rate will hire labor Quarters

नए दर से देना होगा श्रमिक क्वार्टरों का किराया!

Thu, 11 Dec 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 11 Dec 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
The new rate will hire labor Quarters
शहर सहित प्रदेश के 29 हजार से अधिक श्रमिक क्वार्टरों का किराया पात्र आवेदकों से नए दर से वसूला जाएगा। शासन के निर्देश पर श्रमायुक्त ने किराए की नई दर महंगाई सूचकांक के आधार पर तैयार की है।
विज्ञापन

इसमें एक कमरे का न्यूनतम किराया 500-1000 रुपये के बीच प्रस्तावित है। बुधवार को इसी संबंध में लखनऊ में बैठक हुई।
दरअसल, बीते दो साल से श्रमिक क्वार्टरों का किराया बंद है। शहर में 18035 श्रमिक क्वार्टर हैं।  1995 से श्रमिक क्वार्टरों का एलाटमेंट बंद है।
कुछ महीने पहले तय किया गया था कि कानपुर समेत पूरे प्रदेश के श्रमिक क्वार्टरों को बेचा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

लेकिन प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी। अब विभाग ने फिर से किराया लेने का प्रस्ताव शासन के निर्देश पर तैयार किया है।
अपर श्रमायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि श्रमायुक्त शालिनी प्रसाद ने नया प्रस्ताव तैयार किया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद ही किराया लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया किराया महंगाई सूचकांक के आधार पर निर्धारित किया गया है। न्यूनतम किराया 500-1000 रुपये के मध्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed