फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The miscreants opened fire on the doctor of Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai

Etawah: बदमाशों ने डॉक्टर पर झोंका फायर, पहले गाड़ी रोकने का किया प्रयास, डॉक्टरों और छात्रों ने घेरा थाना

Fri, 04 Nov 2022 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Nov 2022 03:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के आवासीय कैंपस में कार सवार बदमाशों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान परिसर में दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जिन्हें पूलिस को सौंप दिया गया। इस घटना से गुस्साए डॉक्टरों और छात्रों ने थाने का घेराव किया।

विज्ञापन
The miscreants opened fire on the doctor of Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के आवासीय कैंपस में घुसकर कार सवारों ने डॉक्टरों पर जानलेवा हमला कर दिया। कैंपस के डॉक्टरों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में डॉक्टरों और छात्रों ने थाने पहुंचकर घेराव किया।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मेडिसन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार यादव बुधवार रात करीब 11 बजे इटावा से वापस विश्वविद्यालय में बने आवासीय कैंपस जा रहे थे। इसी बीच सैफई अस्पताल चौराहे पर कार सवार कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कार को मारी जोर टक्कर
गाड़ी नहीं रोकने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। डॉ. सुशील कुमार यादव ने हमले से बचने के लिए अपनी कार तेज करते हुए आवासीय कैंपस में अंदर प्रवेश कर गए। इस बीच पीछे से बदमाशों ने भी आवासीय कैंपस में घुसकर अपनी कार से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों और छात्रों में आक्रोश
डॉ. सुशील के हाथ में चोट लग गई। दो बदमाशों को कैंपस के चिकित्सकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। विश्वविद्यालय के आवासीय कैंपस में घुसकर साथी डॉक्टर पर हमला होने पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।

विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह, डीन मेडिकल डॉ. पीके जैन, प्रो. डॉ. आदेश कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. संदीप यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. विश्व, डॉ. गोविंद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और मेडिकल छात्र रात को ही थाने का घेराव कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा दिलाने की मांग करने लगे। बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रभारी एसडीएम रामदयाल, थाना सैफई पहुंचे और चिकित्सकों को काफी समझाकर शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ सुगंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि डॉ. सुशील कुमार यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed