{"_id":"63c2e56fabbc8a76d002da18","slug":"the-matter-of-marriage-did-not-work-out-then-the-young-man-lying-in-front-of-the-train-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: शादी की बात नहीं बनी... तो ट्रेन के आगे लेटा युवक, जीआरपी ने बचाकर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: शादी की बात नहीं बनी... तो ट्रेन के आगे लेटा युवक, जीआरपी ने बचाकर परिजनों को सौंपा
Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
सार
झींझक थाना क्षेत्र में शादी की बात न बनने से हताश युवक रेल की पटरी में लेट गया। इस दौरान गश्त कर रहे जीआरपी के जवानों ने उसे देख लिया। सिपाहियों ने दौड़ लगाकर उसे पटरी से हटाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात के झींझक क्षेत्र में शादी की बात नहीं बनने से दुखी युवक ने दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक स्टेशन के पास मालगाड़ी के सामने लेटकर जान देने का प्रयास किया। यह देख जीआरपी ने उसे पटरी से हटाकर बचा लिया। बाद में परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
झींझक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर जीआरपी हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह, जंग बहादुर सिंह व आरपीएफ के रामनारायण गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे कानपुर की तरफ से अप की लूप लाइन पर आ रही मालगाड़ी थी।
विज्ञापन
ट्रेन से करीब 50 मीटर दूरी पर डेरापुर के नुनारी निवासी गंगाराम का बेटा जयप्रकाश (28) पटरियों पर लेट गया। यह देख जीआरपी और अरपीएफ कर्मियों ने दौड़कर उसे पटरियों से हटा लिया। पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे समझाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि जयप्रकाश को लेने आए उसके बहनोई रूरा के भारत सिंह का पुरवा निवासी ध्रुव प्रताप ने बताया कि जयप्रकाश की शादी की बात चल रही थी। इसके बाद में बात नहीं बनी। इसी से दुखी होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।