फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The marks rained heavily in CBSE 10th, the meritorious jumped with joy

सीबीएसई दसवीं में जमकर बरसे अंक, खुशी से झूमे मेधावी

Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The marks rained heavily in CBSE 10th, the meritorious jumped with joy
केंद्रीय विद्यालय में खुशी जाहिर करते मेधावी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सीबीएसई दसवी का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। इसमें सिकंदरा के कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र जय प्रताप सिंह ने 97.3 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। केंद्रीय विद्यालय की प्रगति सिंह व नवोदय के आयुषी त्रिपाठी ने 96.8 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्यालय के ही यश 96.6 फीसदी अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा फल आते छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। शिक्षकों व परिजनों ने छात्र छात्राओं को मुंह मीठा कराकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते इस बार बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई गईं। कक्षा नौ की वार्षिक व दस के प्री बोर्ड परीक्षा के आधार पर परीक्षाफल तैयार किया गया है। छात्र-छात्राओं ने कैफे, मोबाइल व स्कूल के माध्यम से परीक्षा परिणाम देखा। अच्छे अंक हासिल करने वाले मेधावियों ने विद्यालयों में जाकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाई। मेधावियों को उनके परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने मुंह मीठा कराकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की आस्था मिश्रा 96 प्रतिशत अंक पाकर चौथे स्थान पर रहीं। पांचवें स्थान पर अभिलेख सिंह, हर्ष प्रताप व नवोदय विद्यालय के दिव्यांशु रहे। तीनों को 95.8 प्रतिशत अंक मिले। छठे स्थान पर रहने वाली कृष्णा पब्लिक स्कूल की ईशा कटियार ने 95.67 प्रतिशत अंक पाए। नवोदय की ईरम ने 95.6 अंक पाकर सातवां स्थान हासिल किया। कृष्णा पब्लिक स्कूल सिकंदरा के धीरेंद्र प्रताप ने 95 फीसदी अंक पाए। उनका जिले में आठवां स्थान है। टॉपटेन की सूची में नौवें स्थान पर रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के शुभंगम पांडेय को 94.8 प्रतिशत अंक मिले। दसवें स्थान पर नवोदय के अमन कुमार, माउंटेन व्यू स्कूल अकबरपुर के शिवा तिवारी रहे। इन्हें 94.6 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed