फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The lover called the teenager home and killed her by slitting her throat

Kanpur: गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर गला रेता, फिर सहेली को कॉल कर बोला- बता देना इसके बाप को

Mon, 10 Mar 2025 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 07:31 PM IST
सार

Kanpur News: किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
The lover called the teenager home and killed her by slitting her throat
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा स्थित एक नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया। वहां विवाद के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। फिर गर्लफ्रेंड की सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी और कहा कि उसके पिता को बता देना। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी प्रेमी की तलाश में दबिश दे रही है। मूल रूप से कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के रहने वाले परचून दुकानदार नौबस्ता थानाक्षेत्र में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। 17 साल की बेटी क्षेत्र के ही एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी।
विज्ञापन


नौबस्ता के खाड़ेपुर इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार दोपहर बेटी पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खरीदारी करने के लिए कर्रही मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सहेली से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में दोनों कर्रही रोड पर पहुंचे। वहां छात्रा ने मूलरूप से फतेहपुर जिले के हसनगंज थानाक्षेत्र के महेशपुर निवासी मित्र शिवम वर्मा उर्फ रॉक्सी को कॉल कर बुला लिया। एक पैथलैब में काम करने वाला रॉक्सी बाइक से वहां पहुंचा। फिर छात्रा को अपने कर्रही गुंजन विहार निवासी राजकुमारी के घर के पहले तल पर स्थित किराए के कमरे में ले गया। करीब पंद्रह मिनट बाद शिवम ने सहेली ने मोबाइल नंबर पर कॉल किया।
विज्ञापन



बोला, मैंने तेरी सहेली की गला रेतकर हत्या कर दी है। वो बेवफा है। उसे अपनी सुंदरता पर बहुत घमंड है। उसके बाप को कॉल करके बता देना। यह बात कहकर आरोपी ने कॉल काट दी। सहमी सहेली ने पिता को कॉल कर जानकारी दी। आनन-फानन पिता कर्रही पहुंचे और बेटी की सहेली के साथ शिवम के रूम पर पहुंचे तो वहां बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पास में चाकू भी पड़ा था जिसमें खून लगा हुआ था। घटना की सूचना पर डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिर छात्रा की सहेली से जानकारी जुटाकर पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया। वहीं, छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

 

परिजनों ने काटा हंगामा
मृतका के परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि मकान मालकिन को सब पता था। हत्यारोपी आए दिन अपने रूम पर लड़कियों को लाता था। घटना में भी उसकी भी संलिप्तता है। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शव को कमरे से बाहर निकालकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

 

छात्रा को बताता था रिश्तेदार
डीसीपी साउथ ने बताया कि छात्रा अक्सर हत्यारोपी शिवम के कमरे पर जाती थी। मकान मालिक के पूछने पर उसने छात्रा को रिश्तेदार बताया था। इसके चलते मकान मालिक शक नहीं करते थे। कुछ देर रहने के बाद वह चली जाती थी।

हत्यारोपी मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। - आशीष श्रीवास्तव, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed