{"_id":"69a1fca6d718f0c993077667","slug":"the-lengthy-math-paper-in-10th-grade-wasted-time-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1441456-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 10वीं में गणित के लंबे पेपर ने बिगाड़ा समय का गुणा-भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 10वीं में गणित के लंबे पेपर ने बिगाड़ा समय का गुणा-भाग
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा देकर निकलीं छात्राएं।
- फोटो : संवाद
कानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा शुक्रवार को जिले के 124 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित था। हालांकि लंबा प्रश्नपत्र होने के कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। नियमित तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह आसान लगा।
सुबह की पाली में 37,775 परीक्षार्थियों में 35,966 ने परीक्षा दी और 1,809 अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद विद्यार्थियों को कक्ष में प्रवेश मिला। इसी तरह, 12वीं के व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में 723 में से 685 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 38 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 33,811 में 32,087 छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 101 में 100 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इंटर के छात्रों ने भौतिक विज्ञान के प्रश्नों को आंशिक रूप से जटिल बताया। उधर, सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों ने सुबह की पाली में कंप्यूटर अप्लीकेशन, एआई, आईटी की परीक्षा दी। छात्रों ने एआई और आईटी का पेपर सरल और कंप्यूटर अप्लीकेशन का प्रश्नपत्र जटिल बताया। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि तीनों विषयों के प्रश्नपत्र आसान रहे। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कोर कार्ड बेहतर होगा।