फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The journey from Gorakhpur to Kanpur completed in eight days, is still 200 km away

आठ दिन में पूरा किया गोरखपुर से कानपुर का सफर, 200 किलोमीटर दूर है अभी मंजिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
The journey from Gorakhpur to Kanpur completed in eight days, is still 200 km away
गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह । - फोटो : AMAR UJALA
खबर दिव्यांश सिंह फोटो है ।
विज्ञापन
कानपुर । इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई ,हम न सोए रात थक कर सो गई , राही मासूम रज़ा कि यह लाइने मैनपुरी के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह पर लागू होती है । प्रदीप से हमारी मुलाकात रविवार को कल्याणपुर जीटी रोड में हुई । यह गोरखपुर के एक गेस्ट हाउस में नौकरी करते थे । लॉकडाउन के चलते गेस्ट हाउस बंद चल रहा है, इसलिए मालिक ने अभी कहा अब घर चले जाओ काम होगा तो फिर बुला लेंगे । घर जाने को तैयार हुए, तो कोई साधन नहीं मिला था । अंत में 12 अप्रैल को गोरखपुर हाईवे से कानपुर की ओर जाने वाली सड़क पर अपने कदमों को बढ़ा दिया । आठ दिन में पैदल कानपुर पहुंचे हैं । रास्ते में कहीं खाना मिला तो खा लिया नहीं तो भूखे पेट ही चलते रहे । प्रदीप बताते हैं कोरोना के डर से रात में किसी के घर के नीचे सोना चाहो तो लोग सोने भी नहीं देते , उनको डर रहता है , कहीं कोई कोरोना मरीज उनके घर को संक्रमित न कर जाए । मैनपुरी तक पहुंचने में अभी 200 किलोमीटर का सफर बाकी है । जिस्म में जान रही कदम बढ़ाते रहेंगे और अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएंगे ।

The journey from Gorakhpur to Kanpur completed in eight days, is still 200 km away
गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह । - फोटो : AMAR UJALA
गोरखपुर से पैदल कानपुर तक पहुंचने वाले प्रदीप कुमार सिंह ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed