फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The increasing milk production due to injection should be stopped: Governor

इंजेक्शन से बढ़ रहे दुग्ध उत्पादन को रोका जाए : राज्यपाल

Thu, 31 Jul 2025 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The increasing milk production due to injection should be stopped: Governor
कार्यक्रम में लगे स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ में सदर विधायक सरिता भदौरि - फोटो : कार्यक्रम में लगे स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल।
इटावा। प्रदेश में दूध की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पशुओं को इंजेक्शन लगाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। ऐसा दूध मानव जीवन के लिए हानिकारक है। इससे रोग उत्पन्न होते हैं। यह चिंता गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन ने कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को चिन्हित किया जाए और उन्हें ऐसा करने से रोका जाए। उन्होंने बताया कि पशुओं को घास व खाद्य पदार्थ को समय से खिलाया जाए, ताकि उनके दूध में बढ़ोतरी हो और शुद्ध रहे। कहा कि कि छात्रों से रिसर्च कार्य कराया जाए। अमरूद व अन्य फलों के पकने पर कीड़े लगने के कारण एवं उसे रोकने के तरीकों पर रिसर्च कराई जाए।
विज्ञापन

कहा कि युवा इंजीनियर ऐसे केमिकल बनाएं ताकि चूहे फसल में न जा सकें। ऐसी मशीन को भी भविष्य में तैयार करने की जरूरत है बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल का पढ़ा हुआ छात्र सुधांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा पर गया। इससे पहले राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जैविक खेती से तैयार अमरूद को देखकर खुशी जाहिर की। युवा कृषक शिवम निवासी नावली गांव को बधाई दी। सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू गुप्ता, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed