फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The hopes of 34,000 consumers for free cylinders may remain unfulfilled.

Kanpur News: 34 हजार उपभोक्ताओं की अधूरी रह सकती है मुफ्त सिलिंडर की आस

Sun, 25 Oct 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The hopes of 34,000 consumers for free cylinders may remain unfulfilled.
कानपुर देहात। जिले में उज्ज्वला श्रेणी के 2,20,452 कनेक्शनधारियों में 34,025 ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस वजह से इन्हें मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं मिल सकेगी। वहीं, इस दिवाली इनकी मुफ्त सिलिंडर रिफिल की आस भी अधूरी रह सकती है।
विज्ञापन

जनपद में तीन कंपनियों के कुल 4,54,493 घरेलू गैस कनेक्शन धारक हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के तहत 2,20,452 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इसमें इंडियन ऑयल कंपनी के 1,46,235 उपभोक्ता, हिंदुस्तान कंपनी के 27,965 व भारत पेट्रोलियम कंपनी के 46,352 उपभोक्ता हैं। पीएमयूवाई के उपभोक्ताओं को प्रतिवर्ष चार सिलिंडर ऐसे दिए जाते हैं, जिनमें करीब 360 रुपये की सब्सिडी दी जाती है, लेकिन इस बार 34,025 उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराने की वजह से समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों की तरफ से बार-बार कहे जाने के बाद भी अभी तक इन्होंने केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जबकि अब शासन की तरफ से निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराने की योजना शुरू की जा रही है। इससे पहले कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को 15 अगस्त और उसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 23 अगस्त तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने को कहा जा चुका है। विभागीय आंकड़ों की बात करें, तो उज्ज्वला योजना के तहत आईओसी में पंजीकृत 1,46,235 में 23,487 ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। वहीं एचपीसीएल के 27,865 में 3,130 उपभोक्ता व बीपीसी के 46,352 में 7,408 उपभोक्ता ई-केवाईसी न कराने की वजह से योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
दो चरणों में मिलेगी मुफ्त सिलिंडर रिफिल की सुविधा
कानपुर देहात। जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुफ्त एलपीजी सिलिंडर रिफिल की सुविधा दो चरणों में दी जाएगी। इसके लिए शासन की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2027 लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ केवल पीएम उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को ही मिलेगा। हालांकि इसके लिए लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना और आधार प्रमाणीकरण होना अनिवार्य है। संवाद
...................
उपभोक्ता खुद कर सकते ई-केवाईसी
अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालन विमल तिवारी ने बताया कि उपभोक्ता गैस वितरण कंपनी के एप से घर बैठे ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए उनको गूगल प्ले स्टोर से अपनी गैस वितरण कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। इंडेन के उपभोक्ता इंडेन वन, भारत गैस के उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल, एचपी गैस के उपभोक्ता एचपी पे एप पर अपने एलपीजी कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग इन करेंगे। यहां ई-केवाईसी आधार वैरिफिकेशन या अपडेट ई-केवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। उस पर टैप कर अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरना होगा। इसके बाद आधार फेस आरटी एप की मदद से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) कराना होगा। ई-केवाईसी पूरी होने पर स्क्रीन पर कन्फर्म लिखकर आएगा या फिर मोबाइल पर एसएमएस आएगा।

...................
बयान.....
जनपद में अब तक उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत 2,20,452 उपभोक्ताओं में 1,86,427 ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा ली है। जबकि 34,025 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी या अन्य लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है। इसके लिए सभी एजेंसी संचालकों से उपभोक्ताओं को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। - ललित मोहन भट्ट, प्रबंधक, एलपीजी सेल्स, कानपुर
...................
उज्ज्वला योजना उपभोक्ताओं की स्थिति
कंपनी - कुल उपभोक्ता- ई-केवाईसी पूर्ण- ई-केवाईसी अपूर्ण
आईओसी - 146235 - 122748 - 23487 एचपीसीएल - 27865 - 24735 - 3130
बीपीसी - 46352 - 38944 - 7408
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed