फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The headmaster will train the school cooks by showing them films.

Kanpur News: स्कूल के रसोइयों को फिल्म दिखाकर प्रशिक्षण देंगे प्रधानाध्यापक

Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The headmaster will train the school cooks by showing them films.
कानपुर देहात। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखा कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं के पोषण व स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भोजन की गुणवत्ता बढ़ाना है।
विज्ञापन

स्कूलों में प्रधानाध्यापक फिल्म को दिखाकर रसोइयों को प्रशिक्षण देंगे। साथ ही प्रशिक्षित रसोइयों की सूची तैयार कर 15 नवंबर तक विभाग को उपलब्ध कराएंगे। डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने के बाद प्रधानाध्यापक कई बिंदुओं पर रसोइयों को जानकारी देंगे। इसमें भोजन पकाने से पूर्व गैस या स्टोव बर्नर व रेग्यूलेटर आदि जांच करना, भोजन पकाने में एलपीजी का प्रयोग करना शामिल होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त भोजन पकाने में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना, रसोई में चूहे, छिपकली व कीड़े मकौड़े न हों की जानकारी देंगे। साथ ही भोजन ढककर पकाने व रखने जैसे विषय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में मेन्यू के अनुसार निर्धारित दिवस पर रोटी अवश्य बनाने व भोजन परोसने के पहले रसोइया, अध्यापक द्वारा अनिवार्य रूप से चखा जाएगा। इसके अलावा रसोइयों को बताया जाएगा कि बच्चों को ताजा व गर्म भोजन समयानुसार तैयार कर मध्यावकाश में वितरित किया जाए। रसोइयों का प्रशिक्षण होने के बाद प्रमुख बिंदुओं पर फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
रसोइयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
प्रशिक्षण के बाद सभी रसोइयों से प्रश्न भी पूछे जाएंगे। उन प्रश्नों में एक रसोइया को रसोईघर में जाने से पूर्व क्या सावधानी बरतनी चाहिए, रसोईघर की सफाई कैसी करनी चाहिए जैसे प्रश्न शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त खाना बनाने से पूर्व अनाज व सब्जी को साफ करने, रख-रखाव, खाद्य पदार्थों की जांच व भोजन पकाने के बाद कैसे रखा जाए जैसे प्रश्न शामिल होंगे। इसके अलावा रसोईघर की सुरक्षा से संबंधित प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed