फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The groom ran away after not getting the bike in Hamirpur 

हमीरपुर: बाइक न मिलने पर दूल्हा भागा, दुल्हन के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर, दूसरे से हुई शादी

Wed, 11 May 2022 04:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 May 2022 04:48 PM IST
सार

मौदहा थाना क्षेत्र में बेहद ही चौंकाने वाला सामने आया है। यहां पर दूल्हा दहेज में बाइक न मिलने पर नाराज होकर भाग गया। वहीं, दुल्हन के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। साथ ही, शादी और पहले हुए खर्च को वापस मांगा है।  

विज्ञापन
The groom ran away after not getting the bike in Hamirpur 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव में शादी से तीन दिन पूर्व बाइक की मांग पूरी ना होने से दूल्हा ही लापता हो गया। इससे कन्या पक्ष के घर शहनाई बजने के स्थान पर मातम छा गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, शादी और पहले हुए खर्च को वापस मांगा है। वहीं, लड़की की शादी उसकी बड़ी बहन के देवर से कर दी गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मांचा गांव निवासी रामकृपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री काजल की शादी चिकासी थानाक्षेत्र के गांव इछौरा निवासी संजय पांचाल के साथ नौ मई को होना तय हुई थी, लेकिन शादी से तीन दिन पूर्व दूल्हे ने फोन कर बाइक की मांग की थी। जब उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, जिस पर दुल्हा कहीं गायब हो गया। 

विज्ञापन

पीड़ित पिता ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि दूल्हे के भाई ज्ञानी ने भाई की गुमशुदगी चिकासी थाने में दर्ज कराई है। वहीं लड़की वालों का कहना है कि वो लोग अपना पैसा वापस जरूर लेंगे। जमीन बेच कर बेटी की शादी कर रहे थे। इन लोगों ने हमारा बहुत नुकसान किया है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि लड़की पक्ष से इस घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। इसके पूर्व ही चिकासी थाने में वर पक्ष से गुमशुदगी दर्ज हो चुकी है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। युवक के मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed