फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The groom had left with the wedding procession, the baratis were dancing, bride got away from the parlour

UP: बरात लेकर निकल पड़ा था दूल्हा, ढोल-नगाड़े पर नाच रहे थे बराती, पार्लर से फुर्र हो गई दुल्हन, ये है मामला

Sat, 17 Jun 2023 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jun 2023 12:52 PM IST
सार

Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में बरात आने से पहले दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन अपनी चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां से अचानक गायब हो गई।  कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The groom had left with the wedding procession, the baratis were dancing, bride got away from the parlour
हमीरपुर में शादी से पहले दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बरात आने से पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर से फुर्र हो गई। दुल्हन के भागने की खबर मिलते ही दूल्हे के होश उड़ गए। जिस समय दुल्हन पार्लर से चली गई, उस दूल्हा शहर के एक मोहल्ले में बरात के साथ निकल पड़ा था।

विज्ञापन

जैसे ही खबर मिली दुल्हन घर से चली गई, तो हर कोई दंग रह गया। ढोल-नगाड़े बजने बंद हो गए और बराती कानों में खुसुर फुसर करते नजर आए। दूल्हे पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मोहित कुमार की बरात शुक्रवार को बेतवा घाट में जानी थी।
विज्ञापन

बरात घर से निकल चुकी थी, बराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। रात 9.30 बजे खबर आई कि दुल्हन घर से चली गई है। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैल गई और वर पक्ष को भी इसकी जानकारी हो गई। दूल्हे की मां ममता ने बताया कि दुल्हन अपनी चाची के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

The groom had left with the wedding procession, the baratis were dancing, bride got away from the parlour
हमीरपुर में शादी से पहले दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

संचालक से बात कर रही थी चाची
चाची पार्लर संचालक से बात करने लगी। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन वहां से गायब हो गई। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। शादी से पहले दुल्हन किसी के साथ चली गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The groom had left with the wedding procession, the baratis were dancing, bride got away from the parlour
हमीरपुर में शादी से पहले दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन की तलाश में लगी हैं टीमें
हालांकि दूल्हा पक्ष ने इस बारे में दुल्हन पक्ष से अभी तक बात नहीं की। उधर, दुल्हन के घरवालों ने बात करने से मना कर दिया है। उनका बस इतना कहना है कि बेटी शादी से खुश थी, पता नहीं ये सब क्यों किया। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

The groom had left with the wedding procession, the baratis were dancing, bride got away from the parlour
हमीरपुर में शादी से पहले दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला

किसी और से शादी करने की पेशकश
मामले की जानकारी मिलते ही रात से ही घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुकेश की मां ने कहा कि दुल्हन पक्ष ने अपने किसी रिश्तेदार की लड़की से बेटे की शादी की बात कही थी, लेकिन मना कर दिया। क्योंकि हमने जिसे पसंद नहीं किया, उससे बेटे की शादी नहीं कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed