फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl was strangled to death in Unnao, the body was lying in the mustard field

Unnao: युवती की गला दबाकर हत्या, सरसों के खेत में पड़ा था शव, कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म की आशंका

Thu, 23 Feb 2023 05:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 05:55 PM IST
सार

असोहा कोतवाली क्षेत्र में घास लेने खेत गई युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई।  पुलिस ने कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पिता ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
The girl was strangled to death in Unnao, the body was lying in the mustard field
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के असोहा कोतवाली क्षेत्र में मवेशियों के लिए घास लेने गई युवती की खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गेहूं के खेत से खींचकर सरसों के खेत में छिपाया गया। दोपहर 12 बजे निकली युवती घंटों बाद भी घर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

दोपहर दो बजे चाची उसे बुलाने पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर ग्रामीणों को मजमा लग गया। सीओ और एसओ मौके पर पहुंचे। युवती की लैगी से उसके दोनों हाथ और गले में बंधे मिले। कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी, एएसपी ने भी जांच की और फोरेंसिक टीम को तफ्तीश में लगाया। पुलिस को अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से गांव की एक और युवती लापता बताई जा रही है। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। मृतका के पिता अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशियों के लिए घास लेने गई थी युवती
असोहा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी बीस वर्षीय युवती बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर असावर गांव के जमुना चौरसिया के बटाई पर लिए गए खेत से मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। युवती के पिता और मां घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर असावर गांव में खेत पर काम कर रहे थे।

अर्धनग्न हालत में पड़ा था शव
लक्ष्मी घर नहीं पहुंची, तो उसकी चाची दोपहर करीब दो बजे खेत पहुंची। खेत में शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। युवती के शरीर के कपड़े अस्तव्यस्त थे। (अर्धनग्न हालत में)  हत्या की सूचना से ग्रामीणों भी लग गई। सीओ संतोष सिंह व एसओ सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।

हत्यारे ने लैगी से ही घोटा गला
हत्यारे ने मृतका की काले रंग की लैगी से उसका गला कसने के बाद उसके दोनों हाथ भी उसी से बांध दिए थे। गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार गले में कोई डंडे जैसी चीज से दबाया गया है। कपड़े अस्त व्यस्त होने से दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताई जा रही है।

डॉग स्कवॉयड ने की छानबीन
एसपी सिद्धार्थशंकर मीना, एएसपी शशि शेखर, फॉरेंसिक और स्वाट, सर्विलांस, डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पहुंचे। खोजी कुत्ता शव के पास और गेहूं के खेत से करीब तीन सौ मीटर दूर राजेंद्र यादव की बाग तक गया और फिर लौट आया।

परिजन बोले- सुबह खेत गई थी
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उस तरफ ही गया है। परिजनों के अनुसार मृतका सुबह पहले उस खेत गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। तब उसके साथ गांव की ही एक और युवती भी थी।

अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद दोनों गांव लौटीं और युवती (अब मृतका) घर से अपना मोबाइल लेकर घास लेने की बात कहकर चली गई। साथ रही युवती घटना के बाद से ही लापता है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। सीओ संतोष सिंह ने बताया  कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed