फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl was beaten up in protest against molestation

छेड़छाड़ के विरोध में युवती पर चापड़ से हमला

Fri, 10 Sep 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
The girl was beaten up in protest against molestation
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुधवार की रात युवक ने पांच साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर युवती पर चापड़ से हमला कर दिया। घायल युवती का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक नामजद व पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र निवासी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की 23 वर्षीय बेटी से क्षेत्र का ही मोहम्मद यावर अक्सर छेड़छाड़ करता था। वहीं युवती इसका विरोध करती थी। इससे नाराज मोहम्मद यावर ने पांच अन्य साथियों के साथ बुधवार रात युवती के घर में घुसकर उस पर चापड़ से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल युवती को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि युवती क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। वहीं पर आरोपी भी पढ़ता था। वह रास्ते में अक्सर उससे छेड़छाड़ करता तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले भी उसने छेड़छाड़ की थी, इस दौरान बहन ने विरोध किया था। इसी से नाराज मोहम्मद यावर ने पांच साथियों के साथ घर में घुसकर चापड़ से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन की तहरीर पर एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, बलवा, घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने गुरुवार को अस्पताल में भर्ती किशोरी का हालचाल लिया। पूनम कपूर ने एसपी को फोन करके पीड़िता के घर पर सुरक्षा बढ़ाने और हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed