{"_id":"63b95ad3c9b64f1e03730126","slug":"the-girl-died-in-her-maternal-home-under-suspicious-circumstances-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: संदिग्ध हालात में युवती की मायके में मौत, पति पर लगा था नशे में पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: संदिग्ध हालात में युवती की मायके में मौत, पति पर लगा था नशे में पीटने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 07 Jan 2023 05:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Jan 2023 05:14 PM IST
सार
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके पति ने छह माह पहले मायके छोड़ दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में संदिग्ध हालात में युवती की मायके में मौत हो गई। उसे पति बीमारी के चलते मायके छोड़ आया था। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर चुन्ना का पुरवा निवासी गुड़िया (20) की शुक्रवार को घर में मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता मुन्ना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की। पिता ने बताया कि गुड़िया पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसकी शादी 14 माह पहले अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा निवासी केशव वर्मा से की थी।
विज्ञापन
जुलाई 2022 में बीमार हो गई, तो पति केशव उसे मायके छोड़ गया था। मैंने इसकी महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। गुड़िया ने पति पर शराब पीकर पीटने का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया था। ससुराल वाले उसका इलाज कराने पर राजी हो गए थे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में सहमति बनी थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने इलाज नहीं कराया। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।