{"_id":"637f2ba346287747c3377df1","slug":"the-girl-beat-the-shopkeeper-with-slippers-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: युवती ने दुकानदार को चप्पलों से पीटा, लोगों ने रफा-दफा कराया मामला, पुलिस बनी रही अंजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: युवती ने दुकानदार को चप्पलों से पीटा, लोगों ने रफा-दफा कराया मामला, पुलिस बनी रही अंजान
Thu, 24 Nov 2022 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 24 Nov 2022 03:31 PM IST
सार
एसपी तिराहा के पास मोबाइल शॉप में दुकानदार ने युवती को कोई ऐसी बात कही, जिससे युवती का गुस्सा फूट पड़ा। युवती ने चप्पलों से दुकानदार की पिटाई कर दी। राहगीरों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में एसपी तिराहा पर बुधवार की दोपहर एक युवती ने दुकानदार की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने मामला रफा-दफा कराया। शहर में एसपी तिराहा के पास एक युवक मोबाइल शॉप चलाता है। बुधवार की दोपहर एक युवती अपने मोबाइल में टैंपर्ड कार्ड डलवाने आई थी।
विज्ञापन
यहां पर दुकानदार ने युवती से कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे युवती का गुस्सा फूट गया। युवती ने दुकानदार का कालर पकड़कर चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ लग गई। दुकानदार युवती से हाथापाई करता, इससे पहले लोगों ने दुकानदार को पकड़कर फिर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान काफी देर हंगामा होता रहा, लेकिन पुलिस अंजान बनी रही। राहगीरों ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद युवती अपने भाई के साथ चली गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन