फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The effect of heat on the exercise will

अभ्यास पर नहीं पड़ेगा गर्मी का असर

Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
The effect of heat on the exercise will
आईपीएल के लिए तैयार ग्रीनपार्क स्‍टेडियम।  - फोटो : amar ujala
कानपुर। लगातार अभ्यास के कारण ही खिलाड़ी हर मौसम में खुद को तैयार रख पाते हैं। गर्मी में क्रिकेटर खानपान में तरल पदार्थ ज्यादा लेते हैं। मैच के बीच में केला, ड्राई फ्रूट का सेवन करते हैं, इससे खिलाड़ियों को ऊर्जा मिलती है। पालिका स्टेडियम के कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी जफर आलम के मुताबिक पहले क्रिकेट सर्दी में खेला जाता था। अब खिलाड़ी हर मौसम में इस खेल को खेलते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अब ज्यादा प्रोफेशनल हो गए हैं, इस कारण भी खुद को ज्यादा फिट रखते हैं। डायटीशियन भी प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अलग-अलग डायट चार्ट बनाते हैं। गर्मी के दौरान मैच में खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं। इसके अलावा मोसम्मी का जूस, नीबू पानी लेते हैं। कुछ खिलाड़ी नारियल पानी भी लेते हैं। चेहरे को झुलसने से बचाने के लिए चेहरे पर कोल्डक्रीम लगाते हैं। वहीं मैच के बीच में केला, ड्राई फ्रूट भी लेते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से बसों से लैंडमार्क पहुंचेंगे खिलाड़ी
कानपुर (ब्यूरो)। आईपीएल के मैच खेलने के लिए सोमवार को गुजरात लायंस की टीम शहर पहुंच जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मंगलवार को शहर पहुंचेगी। वहीं स्टेडियम में मैच की तैयारियां और तेज कर दी गई हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। उधर, होटल लैंडमार्क में खिलाड़ियों के इस्तकबाल के लिए खास तरह से सजाया जा रहा है। यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक गुजरात लायंस की टीम सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। इसके बाद लग्जरी बसों से खिलाड़ी होटल लैंडमार्क पहुंचेंगे। सभी खिलाड़ी एक साथ आएंगे। गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना अभी टीम के साथ नहीं होंगे। खिलाड़ी सोमवार को प्रैक्टिस करेंगे या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं  हो सकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मंगलवार को शहर पहुंचेगी। वहीं 19 मई को पहले आईपीएल मैच के लिए स्टेडियम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेडियम के अंदर और बाहर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम का फरमान
अव्यवस्था न हो
कानपुर (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह के दफ्तर से जिला प्रशासन को फरमान जारी हुआ है कि आईपीएल में किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। सब कुछ व्यवस्थित रखने के हर बंदोबस्त कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री दफ्तर से दिशा-निर्देश आने के बाद जिला प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। हर बिंदु पर अमल करते हुए अफसरों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं। एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि ग्रीन पार्क के बाहर कई एसीएम की ड्यूटी लगाई जा रही है जिससे दर्शकों को प्रवेश में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में तैयारी
होटल लैंडमार्क में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी ठहरेंगे। इसको देखते हुए होटल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। होटल के बाहर और अंदर गुजरात लायंस के बड़े-बड़े कट आउट और पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
32 कैमरे दिखाएंगे मैच, स्पाइडर कैम भी
टीवी पर मैच दिखाने के लिए प्रोडक्शन टीम स्टेडियम में 32 कैमरे लगाएगी। इसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। यही नही स्टेडियम में पिच के ऊपर तक जाने वाला स्पाइडर कैमरा भी लगाया जाएगा।

ऑनलाइन खत्म, स्टेडियम के अंदर से     बेचे जा रहे टिकट
आईपीएल मैचों के टिकट बुक माई शो के जरिए ऑन लाइन बेचे जा रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग में 500 और 750 रुपये टिकट के फुल बताए जा रहे हैं। जबकि स्टेडियम के पुराने पैवेलियन में चहेतों को 500 और 750 वाले टिकट बड़े धड़ल्ले से बेच जा रहे हैं। बताया गया था कि सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे हैं और कूरियर के माध्यम से दर्शकों को टिकट भेजे जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed