फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The dispute started due to the interference of lover, the couple committed suicide by drinking pesticide

Hamirpur: प्रेमी के दखल से शुरू हुआ था विवाद, दंपती ने कीटनाशक पीकर की थी आत्महत्या, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Sun, 10 Dec 2023 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Dec 2023 09:45 AM IST
सार

Hamirpur Crime: कोतवाली प्रभारी गुलाब सोनकर ने बताया कि मृतक युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
The dispute started due to the interference of lover, the couple committed suicide by drinking pesticide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में करीब चार माह पूर्व मुख्यालय के एक मोहल्ला निवासी दंपति द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक युवक की मां ने एक युवक पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा लिखाया है।

विज्ञापन

आरोप है कि महिला के युवक से अवैध संबंध होने के चलते विवाद होने से दंपती के जहर पीने का आरोप लगा है। वादिया ने बहू व आरोपी की कॉल डिटेल मिलने के बाद मामला दर्ज कराया है। मुख्यालय के एक मोहल्ला निवासी महिला (32) ने घरेलू विवाद के चलते बीते 13 अगस्त की देर शाम करीब आठ बजे कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया। वहीं सूचना पाकर पीछे से जा रहे पति (35) ने पत्नी की मौत की सूचना पर स्वयं शीशी में बचा कीटनाशक पी लिया, जहां पत्नी की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहला-फुसलाकर नाजायज संबंध बनाए
वहीं पति ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। घटना की तह तक पहुंचने को परिजन जुटे रहे। मृतक युवक की मां ने बहू की कॉल डिटेल निकलवाई। साथ ही छानबीन की। जिस पर उन्हें ज्ञात हुआ कि मुख्यालय स्थित विमल नर्सिंग होम के पीछे रहने वाले दिनेश कुमार अहिरवार ने बहू को बहला-फुसलाकर उससे नाजायज संबंध बना लिए।

दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था
बीते 27 जून को उनके एक रिश्तेदार ने दोनों को एक निर्माणाधीन मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी था। इसकी जानकारी बेटे को होने पर दंपती में विवाद होने लगा। दिनेश उसके बाद भी समझाने पर नहीं माना और फोन से महिला से बात करता रहा।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
इसके चलते दंपती ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी गुलाब सोनकर ने बताया कि मृतक युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed