फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body was found in Bithoor five years ago, the lover was sentenced to life imprisonment, two were acqu

Kanpur: पांच साल पहले बिठूर में मिली थी लाश, प्रेमी को उम्रकैद...सबूतों के अभाव में दो बरी, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 19 Aug 2023 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Aug 2023 09:18 AM IST
सार

Kanpur Crime: बिठूर के पेम गांव के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने दो फरवरी 2018 की रात महिला की लाश पड़ी होने की सूचना बिठूर थाने में दी थी। तीन फरवरी को समाचार पत्र में उन्नाव में अज्ञात लाश मिलने की खबर छपी थी।

विज्ञापन
The dead body was found in Bithoor five years ago, the lover was sentenced to life imprisonment, two were acqu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या करने वाले प्रेमी को जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने उम्रकैद और 27 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं सबूतों के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।उन्नाव के हसनगंज निवासी आरती सिंह ने दीपक से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

शादी के बाद आरती को पता चला कि दीपक पहले से ही शादीशुदा था। इस पर दीपक को छोड़कर आरती नवाबगंज में किराये के मकान में रहने लगी और मालरोड वेस्टकॉट बिल्डिंग स्थित कपड़े की दुकान में काम करने लगी थी। इसी बीच नवाबगंज के गोपालेश्वर धाम निवासी रमाकांत उर्फ मलाली से आरती के प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन

एक फरवरी 2018 को रमाकांत साथी राजेंद्र कुमार गौतम व चौबेपुर निवासी चंद्रकिशोर उर्फ शिवा उर्फ मथुरा पासी के साथ गाड़ी से आरती की दुकान गया और उसे ले गया। गोपाल टाकीज बिल्डिंग कॉम्पलेक्स स्थित कपड़े की दुकान से दो सलवार सूट, दुपट्टे खरीदे। थोड़ी दूर जाकर गाड़ी में ही उसी दुपट्टे से गला कसकर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ फरवरी को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया
इसके बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया था। डीजीसी दिलीप अवस्थी, एडीजीसी रवींद्र अवस्थी व ओंकारनाथ वर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। रमाकांत ने आरती द्वारा ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने व तंग करने के कारण हत्या की बात कबूली थी।

अभियोजन की ओर से 13 गवाह पेश किए गए
तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। अभियोजन की ओर से 13 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने रमाकांत उर्फ मलाली को हत्या का दोषी मानकर सजा सुनाई जबकि राजेंद्र कुमार गौतम व चंद्रकिशोर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

अखबार में छपी फोटो देख भाई ने की थी शिनाख्त
बिठूर के पेम गांव के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने दो फरवरी 2018 की रात महिला की लाश पड़ी होने की सूचना बिठूर थाने में दी थी। तीन फरवरी को समाचार पत्र में उन्नाव में अज्ञात लाश मिलने की खबर छपी थी। उन्नाव में रहने वाले आरती के भाई अजय सिंह ने फोटो देखकर पोस्टमार्टम पहुंचकर आरती के शव की शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed