{"_id":"66a81394620b861ec405bef4","slug":"the-coach-and-referee-were-sitting-waiting-not-a-single-player-came-kanpur-news-c-220-1-akb1007-115424-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंतजार में बैठे रहे कोच व रेफरी, नहीं आया एक भी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंतजार में बैठे रहे कोच व रेफरी, नहीं आया एक भी खिलाड़ी
Tue, 30 Jul 2024 03:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 30 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के चयन के लिए सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल होना था। सुबह से लेकर शाम तक कोच व रेफरी खिलाड़ियों की आस में बैठे रहे लेकिन एक भी खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेने नहीं आया। जिम्मेदार इसके लिए लोगों में खेल के प्रति जागरूकता न होना बताया है।
मथुरा में दो से चार अगस्त के बीच प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता होनी है। इसके लिए जिले स्तर पर जिला स्तरीय व मंडल स्तरीय ट्रायल होना था। कानपुर देहात के खिलाड़ियों की बेरुखी के चलते जिला मंडल स्तरीय ट्रायल तक ही नहीं पहुंच सका। माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्मेदार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खिलाड़ियों के आने की राह देखते रहे। मगर एक भी खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचा।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि खिलाड़ियों के ट्रायल में प्रतिभाग न करने के पीछे जागरूकता का अभाव है। जिले के स्कूल बच्चों के खेलों के प्रति सजग नहीं हैं। साथ ही अभिभावकों में खेलों के प्रति जागरूकता नहीं है। इसके चलते जिला खेलकूद के मामले में अन्य जिलों से काफी पिछड़ा हुआ है। जबकि स्टेडियम में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए कोर्ट, उपकरण व कोच मौजूद हैं। खेलों के प्रति जागरूकता को लेकर जिले के स्कूलों में क्रीड़ा विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिससे जिले के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारा जा सके।