फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The child was sent to a Morchary showing unclaimed

मां-बाप मौजूद, बच्चे को लावारिस दिखा मॉर्चुरी भेजा, परिजन बोले सिर पर है चोट, आज होगा पोस्टमार्टम

Fri, 05 Jun 2020 08:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
The child was sent to a Morchary showing unclaimed
कानपुर हैलट अस्पताल - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर के हैलट अस्पताल में बालरोग विभाग के एनआईसीयू में भर्ती 14 दिन के नवजात की मौत के बाद उसे लावारिस दिखाकर डॉक्टरों ने मॉर्चुरी में भेज दिया जबकि उसके मां-बाप उसी भवन में मौजूद रहे। नवजात का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि बच्चे के ओंठ पर चोट है। इसके अलावा सिर पर भी चोट का शक है। बच्चे का कुछ दिन पहले मलद्वार बंद होने का ऑपरेशन हुआ था। बिठूर क्षेत्र के रहने वाले रमेश की पत्नी यशोदा के 14 दिन पहले जच्चा-बच्चा में प्रसव हुआ था।
विज्ञापन


नवजात का मलद्वार बंद था। इसकी सर्जरी की गई। परिजनों ने बताया कि यशोदा जच्चा में भर्ती रही और बच्चे को दूध पिलाने जाती रही। बाकी लोगों को कोराना के संक्रमण का खतरा बताकर मना कर दिया गया। दो दिन पहले यह कहकर बच्चा दिखाने से मना कर दिया गया कि बच्चे की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बच्चे की मौत हो गई। पुलिस को सूचना देकर बच्चा लावारिस में भेज दिया गया जबकि मां-बाप वहीं रहे हैं। रमेश के भाई प्रेम ने बताया कि पुलिस घर आ गई और पूछने लगी। पुलिस को बताया गया कि मां-बाप भाग गए जबकि सब अस्पताल में ही रहे हैं। उसका कहना है कि बच्चे के चोट है। शक है कि वह गिर गया था। बच्चे का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed