फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bride was sedated by sedating her in-laws, was fed intoxicants in namkeen

Etawah: ससुरालियों को बेहोश करके रफ्फूचक्कर हुई दुल्हन, नमकीन में खिलाया था नशीला पदार्थ

Tue, 07 Feb 2023 05:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 05:57 PM IST
सार

अजमेर के युवक ने पांच फरवरी को बनारस में शादी की थी, जिसमें करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। युवक माता-पिता और मौसा के साथ दुल्हन को विदा कराकर ट्रेन से घर लौट रहा था। सोमवार रात दुल्हन सभी को इटावा में बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
The bride was sedated by sedating her in-laws, was fed intoxicants in namkeen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में बिना जांच-पड़ताल करके एक अजनबी के कहने पर शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया। शादी के अगले दिन युवक अपने परिजनों के साथ दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए निकला। रास्ते में दुल्हन ने अपने साथी के साथ मिलकर सभी को नशीला पदार्थ खिला दिया और रफूचक्कर हो गई।

विज्ञापन


इटावा स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जीआरपी ने युवक और उसके परिवार के तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इनकी हालत में सुधार है। राजस्थान के अजमेर जिले के बिआवर इलाके में रहने वाले कन्हैया लाल (55) ने बताया कि करीब एक माह पहले परिवार में एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उनकी अंत्येष्टि के लिए वह परिजनों के साथ बनारस गए थे। वहां मुकेश नाम का युवक मिला। उसने बताया कि उसे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी के लिए लड़के की तलाश है। इस पर उन्होंने बेटे अंकित (28) की शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद मुकेश ने जितेंद्र नाम के व्यक्ति से मिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस में हुईं थी शादी की रस्में
जितेंद्र ने ही लड़की को बनारस के एक मंदिर में दिखवाया। सारी बात तय होने के बाद वह बेटे अंकित, पत्नी स्नेहलता और साढ़ू शांतिलाल के साथ चार फरवरी को बनारस पहुंचे। पांच फरवरी को बनारस के ही एक गांव में स्थित घर में शादी की रस्में हुईं।

छह फरवरी की रात को वह लोग बनारस से मरुधर एक्सप्रेस पर सवार हुए। साथ में गुड्डी भी थी। जिस सीट पर वह लोग बैठे वहां पास में ही एक युवक भी आकर बैठ गया। ट्रेन कुछ दूर ही चली थी कि बहू ने नमकीन (दालमोठ) खाने की इच्छा जताई।

नमकीन में दिया था नशीला पदार्थ
इस पर युवक ने नमकीन दे दी, जिसे उन लोगों ने भी खाया। नमकीन खाने के बाद वह लोग बेहोश हो गए। इसके बाद सुबह जब नींद खुली तो वह और परिवार के लोग जिला अस्पताल में थे। कन्हैयालाल ने बताया कि शादी में उन्होंने करीब एक लाख रुपये खर्च किए थे। करीब साठ हजार रुपये लड़की के घर वालों ने लिए थे। 

परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया
जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरबार ने बताया कि पूरा परिवार ठगी का शिकार हुआ है। मरुधर एक्सप्रेस के स्टेशन पर रुकते ही यात्रियों ने चार लोगों के बेहोश होने की जानकारी दी थी। इस पर इन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
जीआरपी इंस्पेक्टर संजय खरबार ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह भोलेभाले लोगों को पहले अपने जाल में फंसाता है। शादी कराने के नाम पर रुपये ले लेता है। शादी के बाद दुल्हन ससुराल भी नहीं पहुंच पाती और रास्ते में ही इस तरह की घटना हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed