फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The bride kept waiting and the groom was arrested in hamirpur, then got married to his younger brother

UP: इंतजार करती रही दुल्हन...दूल्हा हुआ गिरफ्तार, फिर छोटे भाई से कराई गई शादी, जानिए पूरा मामला

Mon, 11 Dec 2023 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Dec 2023 04:34 PM IST
सार

Hamirpur News: मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो दूल्हे को भी परिवार के साथ थाने बुला लिया गया। काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई, जब समझौत हुआ तब जाकर युवती वापस गांव लौटी।

विज्ञापन
The bride kept waiting and the groom was arrested in hamirpur, then got married to his younger brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के निवादा गांव में दुल्हन व उसके परिजन बरात आने का इंतजार करते रहे। दूल्हा अपनी प्रेमिका की शिकायत पर थाने में बैठाए जाने से नहीं पहुंच सका। वहीं, प्रेमिका से शादी का समझौता होने के बाद दूल्हे के छोटे भाई से युवती की शादी कराई गई।

विज्ञापन

निवादा गांव निवासी जगन्नाथ के यहां बीते शनिवार को उसकी पुत्री की बारात कदौरा थाना क्षेत्र के कांहाखेड़ा गांव से आनी थी, जो रात में नहीं आई। सारी रात दुल्हन और घर के लोग इंतजार करते रहे, लेकिन रात में सूचना आई कि दूल्हा सुरेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने थाना कदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

जो वहां हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि आनन-फानन में लड़के वालों ने दूल्हे के छोटे भाई को शादी के लिए तैयार किया। इसके बाद बरात रविवार सुबह लगभग चार बजे आ सकी और उन दोनों की शादी हुई। जानकारी के अनुसार दूल्हा बनकर प्रेमी के दूसरे गांव जाने की खबर जब युवती को मिली, तो वह थाने पहुंच गई।

जब समझौत हुआ, तब जाकर युवती वापस गांव लौटी
मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो दूल्हे को भी परिवार के साथ थाने बुला लिया गया। काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। जब समझौत हुआ तब जाकर युवती वापस गांव लौटी। जहां दूल्हे की बरात जा रही थी, वहां उसके छोटे भाई को दूल्हा बनाकर भेजा गया और उसकी उसी युवती से शादी कराने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed