फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   the bride get upset after listening to the groom, refused to marry, read the whole matter

भंवरे पड़ने दो...फिर बताएंगे: दूल्हे की बात सुन खफा हुई दुल्हन, शादी से कर दिया इनकार, पढ़िए पूरा मामला

Sun, 18 Jun 2023 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Jun 2023 02:48 PM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में दूल्हे की बात सुनकर दुल्हन नाराज हो गई। इसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन
the bride get upset after listening to the groom, refused to marry, read the whole matter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बरात लेकर आए दूल्हे की बात पर विवाद हो गया। दरअसल, दूल्हे ने सुबह दुल्हन के पिता से कह दिया कि भंवरे पड़ने दो फिर बताएंगे। इन शब्दों को सुनकर दुल्हन खफा हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। जानकरी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव राघौपुर के मजरा अंटिया निवासी महादेव की पुत्री रामलड़ैती की शादी  जनपद औरैया के निवासी आकाश बाबू पुत्र राजेश बाबू से तय हुई थी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की रात को बरात गांव पहुंची। बरात का स्वागत किया गया। द्वारचार की रस्में पूरी होने के बाद भंवरे पड़नी की रस्म पूरी होनी थी। इस बीच बरात मे दूल्हे के पिता व मझवा के आने की चर्चा होने लगी। लोगों ने पिता और मझवा के न आने पर चर्चाएं शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा बोला-भंवरे पड़ने दो..फिर बताएंगे
इस बीच गुस्से में आकर दूल्हे ने दुल्हन के पिता व परिजनों से अपशब्द कह दिए। दूल्हा बोला कि भंवरे पड़ने दो..फिर इन सब को बताएंगे। इससे मामला तूल पकड़ गया, जिसके चलते बरातियों और जनातियों में कहासुनी होने लगी। इससे बारात मे अफरातफरी मच गई।

खफा हुई दुल्हन का शादी से इनकार
घटना की जानकारी दुल्हन को हुई, तो उसने शादी  करने से इनकार कर दिया। काफी  कोशिश के बाद समझौता  जब नहीं हुआ, तो दोनों पक्ष समझौते के लिए प्रधानप्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह उर्फ रेशू के पास गए। शनिवार को पूरे दिन समझौते होने का प्रयास चलता रहा।

अपना-अपना लेनदेन कर समझौता किया
समझौता न होने पर देर शाम बिना दुल्हन के बरात बैरंग वापस लौट गई। प्रधानप्रतिनिधि ने बताया कि दोनों पक्षों  ने अपना-अपना लेनदेन कर समझौता कर लिया है। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि किसी पक्ष से उनको सूचना  नहीं दी गई है। मामले का संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed