फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of a young man found hanging from the noose before his sister's farewell

बहन की विदाई से पहले फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man found hanging from the noose before his sister's farewell
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के निनायां गांव स्थित एक घर में रविवार की रात बारात आई थी। इसी बीच युवती के चचेरे भाई ने गांव के बाहर आम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बिदाई के समय घटना की जानकारी से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

निनायां गांव के प्रदीप पासवान (22) की चचेरी बहन मीरा की रविवार रात बरात आई थी। परिवार के सभी सदस्य बरात में व्यस्त थे। रात करीब तीन बजे प्रदीप घर से निकल गया। घरवालों ने सोचा कि वह कही सो गया होगा। सुबह लोगों ने गांव के बाहर आम के पेड़ में फंदे से उसका शव लटका देखा तो घर पर सूचना दी। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी मिली उस समय मीरा की विदाई की तैयारी चल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मनोरोग से परेशान था। थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि परिवारीजनों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार पर पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed