{"_id":"67bade3fa67968d8440e17f2","slug":"the-body-of-a-missing-woman-was-found-lying-in-a-drain-the-police-took-out-the-body-and-sent-it-for-postmortem-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: लापता महिला का शव नाले में पड़ा मिला, पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: लापता महिला का शव नाले में पड़ा मिला, पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम को भेजा
Sun, 23 Feb 2025 02:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:08 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में लापता महिला का शव नाले में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी जयवीर कोरी की पत्नी रुचि (37) पिछले रविवार को लापता हो गई थी। मंगलवार को पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को गांव के कुछ बच्चों ने गांव के पास नाले में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव नाले से बाहर निकाला। महिला के हाथों पर जलने जैसे निशान होने से बिजली का करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। नाले के ऊपर बिजली की लाइन गुजरी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन