फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bodies of the murdered young man thrown into Ckeri

युवक की हत्या कर चकेरी में फेंका शव

Sat, 04 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The bodies of the murdered young man thrown into Ckeri
murder
कानपुर। चकेरी सनिगवां के गायत्री नगर में देर रात कार सवार बदमाश युवक की हत्या कर शव फेंक गए। सुबह लोग घर से बाहर निकले तो शव देख दंग रह गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर चकेरी एसओ जांच करने मौके पर पहुंचे। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे होने के साथ ही गर्दन, चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गायत्री नगर चकेरी का पॉश इलाकों में से एक है। शुक्रवार सुबह इलाके में रहने वाले बजरंग दल के नेता कुशल पाल सिंह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर के पास ही युवक का शव पड़ा देख पुलिस कंट्रोलरूम पर सूचना दी। मामले की जानकारी होते ही मोहल्ले के भी कई लोग पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान युवक के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि युवक के गले में रस्सी के निशान मिला है। आशंका है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई और हाथ-पैर रस्सी से बंधा होने से एक बात तो साफ है कि हत्यारे एक से अधिक संख्या में थे। युवक नीली धारीदार सफेद शर्ट और नीली जीन्स पहने हुए था। उसके बाल काफी बड़े और दाढ़ी-मूछें है। इलाकाई लोगों ने बताया कि देर रात कार को मोहल्ले में जाते देखा गया था। शव के पास से कार के टायर के निशान भी मिले हैं। चकेरी एसओ आलोक यादव ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए शहर सहित आस-पास के जिला पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
विज्ञापन

अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
जानकारों की माने तो युवक की हत्या अवैध संबंधों में की गई है। युवक अर्धनग्न हालात में होने के साथ ही कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर कोई गंभीर घाव भी नहीं मिला। जिससे यह भी हो सकता है कि सुनियोजित तरीके से हत्या के बाद युवक का शव फेंका गया है। शव के पास एक चादर भी मिली है, जिससे शव ढका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed