फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   the act of a quack doctor in Fatehpur, treatment of boils in the throat of the girl became life threatening

झोलाछाप डॉक्टर की करतूत: मासूम के फोड़े का किया इलाज, फिर बच्ची की जान पर बन आई, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 05 Jul 2023 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jul 2023 02:01 PM IST
सार

Fatehpur Crime: झोलाछाप ने बच्ची के गले में फोड़े का ऑपरेशन कर दिया, जिसके बाद हालत बिगड़ गई। मां और पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
the act of a quack doctor in Fatehpur, treatment of boils in the throat of the girl became life threatening
जिला अस्पताल रेफर पिता की गोद में बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में झोलाछाप के इलाज से बच्ची की जान खतरे में पड़ गई। बच्ची के गले में निकले फोड़े का ऑपरेशन कर डाला। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बबुल्लापुर गांव निवासी अशोक को आंखों से काफी कम दिखाई देता है। उनकी एक वर्षीय पुत्री रागनी के गले में फोड़ा हो गया था। वह पत्नी रेखा के साथ बच्ची को लेकर दो दिन पहले डॉक्टर को दिखाने हरदों सीएचसी जा रहा था।
विज्ञापन

हरदों में ही झोलाछाप क्लीनिक संचालक ने उन्हें रोक लिया। रेखा ने बताया कि क्लीनिक संचालक ने आश्वासन दिया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। बहुत कम पैसे में ठीक कर देगा। दंपती झोलाछाप के बहकावे में आ गए। झोलाछाप ने मासूम गले का ऑपरेशन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेसिंग और इलाज के नाम पर वसूली
इसके बाद ड्रेसिंग और इलाज के नाम पर परिजनों की जेब ढीली की। बच्ची की तबीयत सुधरने के बजाए बिगड़ती चली गई। मां और पिता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों आनन फानन कानपुर के लिए निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed