फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thank god that people survive and bike drifted

‘चित्रकूट के घाट’ ऊफनाए, हाईवे जाम, दो बाइकें बहीं

Mon, 10 Jul 2017 12:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
thank god that people survive and bike drifted
बारिश से चारों ओर जलभराव, बाइकें बहीं
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रविवार को झमाझम बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के कई घाट ऊफना गए। जिससे इलाहबाद-बांदा मार्ग का आवागमन बाधित रहा। दो बाइक रपटे में बह गई। मंदाकिनी नदी में भी ऊफान आया। कई घरों में पानी भर गया जिससे ग्रामीणों को घर की छतों में आश्रय लेना पड़ा।
विज्ञापन

 

thank god that people survive and bike drifted
बारिश से जलभराव
जिले में सुबह से बारिश शुरू हुई तो दोपहर तक क्षेत्र के कई हिस्सों में लगातार होती रही। जिससे देउंधा व अहिरी नाले के पास बहने वाली बाल्मीकि नदी का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते पानी रपटे के ऊपर पहुंच गया और आवागमन बंद हो गया। दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के इलाहाबाद मिर्जापुर-झांसी पर जाम लग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

thank god that people survive and bike drifted
तेज बहाव में बह गई बाइक
लगभग दो घंटे तक बस से लेकर अन्य वाहन तक खड़े हो गए। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसी बीच देंउधा के पास एक बाइक चालक ने जलभराव के दौरान ही बाइक निकालने का प्रयास किया तो बाइक बहने लगी। यह देखकर आस पास के कुछ युवकों ने बाइक चालक को पकड़कर बचाया लेकिन बाइक बह गई। इसके अलावा अहिरी के रपटे के पास भी एक बाइक बह गई। 
     
विज्ञापन

thank god that people survive and bike drifted
बारिश से चारों ओर जलभराव, बाइकें बहीं
मंदाकिनी नदी का भी जल स्तर बढ़ा। सावन माह में क्षेत्र में श्रद्धालुओें का जमावड़ा होगा। ऐसे में सीतापुर पुलिस चौकी के आधा दर्जन जवान घाट किनारे तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा रैपुरा गांव में जगदीश प्रसाद, हीरालाल पटेल व शिवऔतार गर्ग के घरों में बारिश का पानी घुस गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed