फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Testing the second time in eight place torn pipelines

दूसरी बार टेस्टिंग में आठ जगह फटीं पाइप लाइनें

Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Testing the second time in eight place torn pipelines
बर्रा सचान चौराहे पर वॉल्व खोलने के बाद नहर में गिरता लाइन का पानी। - फोटो : amarujala
कानपुर। जल निगम की तरफ से रविवार को गंगा बैराज से साउथ सिटी में दोबारा टेस्टिंग करते ही घटिया पाइप लाइनें आठ जगह फटने से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। दिनभर चली टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन की   सफाई के नाम पर सीटीआई और बर्रा नहर में लाखों लीटर पानी बहाया गया। मार्बल मार्केट में पानी भरने से आक्रोशित व्यापारियों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। उधर, जल निगम ने बैराज से किदवई नगर तक 22 किलोमीटर तक जोनल पंपिंग स्टेशनों में पानी पहुंचाने का दावा किया।
विज्ञापन

जल निगम ने भोर पहर बैराज से साउथ सिटी में अजितगंज जोनल पंपिंग स्टेशन (जेडपीएस) तक बिछाई गई पाइप लाइन की टेस्टिंग शुरू की। दोपहर में सीटीआई और बर्रा में लगे वाल्व से नहर में पानी बहने लगा। शाम को निराला नगर, राजीव पार्क (बारादेवी), किदवई नगर में पानी पहुंचाने के बाद बगाही सहित अन्य जेडपीएस में पानी पहुंचाया गया। इसी दौरान बर्रा में संकट मोचन हनुमान मंदिर के आसपास चार जगह पाइप लाइन में लीकेज से नवनिर्मित सड़क तोड़कर पानी बहने लगा। किदवई नगर मार्बल मार्केट में भी पाइप लाइन फट गई। सड़क लबालब भरने और धंसने के बाद दुकानों में पानी घुसने लगा। बाबाकुटी चौराहा रोड पर साउथ एक्स मॉल के सामने भी तीन जगह पाइप लाइनों में लीकेज होने से सड़क टूट गईं और पानी भरने लगा।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाबाकुटी स्थित जलसंस्थान जोन-तीन कार्यालय में इसकी सूचना दी, लेकिन टेस्टिंग नहीं रुकी। जलकल या जल निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कमल उत्तम, पार्षद सुनील कनौजिया, विजय गुप्ता, हिमांशु पाल, गिरीराज गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजय, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed