फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Test match to be held in Greenpark: Five-year drought ends, India-New Zealand match will start from November 25

ग्रीनपार्क में होगा टेस्ट मैच: पांच साल का सूखा खत्म, 25 नवंबर से शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का मैच

Tue, 21 Sep 2021 08:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 Sep 2021 08:49 AM IST
सार

2016 में यहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला गया था जो भारत का 500वां टेस्ट मैच था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पाले में इक्का-दुक्का ही मैच गिरे। उनमें भी ग्रीनपार्क को तरजीह नहीं दी गई।

विज्ञापन
Test match to be held in Greenpark: Five-year drought ends, India-New Zealand match will start from November 25
ग्रीन पार्क - फोटो : गूगल

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बीते पांच सालों से एक भी टेस्ट मैच नहीं हुआ है। सोमवार को बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल ने ग्रीनपार्क में नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करने पर मुहर लगा दी है।  
विज्ञापन


आखिरी बार 2016 में यहां पर न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टेस्ट मैच खेला गया था जो भारत का 500वां टेस्ट मैच था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पाले में इक्का-दुक्का ही मैच गिरे। उनमें भी ग्रीनपार्क को तरजीह नहीं दी गई। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए काउंसिल ने ग्रीनपार्क को चुना है। 
विज्ञापन


अभी भी लिफ्ट की है दरकार
ग्रीनपार्क में मीडिया सेंटर की बिल्डिंग में कमेंट्री बॉक्स तीसरे खंड पर है। यहां पर लिफ्ट न होने से सीढ़ियों से ही जाना पड़ता है। 2016 में हुए मैच में जब सुनील गावस्कर कमेंट्री करने के लिए आए थे तो उन्होंने यहां लिफ्ट लगवाने की मांग की थी। गावस्कर ने प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी यह मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से कई बार लिफ्ट लगाने के प्रस्ताव तो बने मगर लिफ्ट न बन सकी। मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने बताया कि स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में 70 लाख रुपये से लिफ्ट बनाने और पांच करोड़ से विजिटर पवेलियन बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई जा चुकी है। जल्द से जल्द निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है। 


नए प्लेयर्स पवेलियन में बैठेंगे दर्शक
ग्रीनपार्क में बने अत्याधुनिक प्लेयर्स पवेलियन में इस बार दर्शकों को भी बैठने का मौका मिलेगा। यहां पर 35 करोड़ की लागत से प्लेयर्स पवेलियन बनाया गया है। इसमें दोनों टीमों की बैठने की अलग-अलग व्यवस्था, किचन, जिम, लिफ्ट, शानदार सोफे आदि की सुविधाएं दी गई है। इसके अलावा करीब 2300 लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed