फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terrorist connection: Investigation agency is investigating at six locations of Kanpur

आतंकी कनेक्शन: कानपुर के छह ठिकानों पर जांच एजेंसी की नजर, किसी भी वक्त हो सकती बड़ी कार्रवाई

Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jul 2021 10:54 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक लईक से कई दिनों से एटीएस पूछताछ कर रही है। आफाक की तलाश में शुक्रवार देर रात चमनगंज के तीन इलाकों में दबिश दी गई थी।

विज्ञापन
Terrorist connection: Investigation agency is investigating at six locations of Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के जिन ठिकानों पर शुक्रवार रात एटीएस ने दबिश दी थी उनकी निगरानी लगातार जारी है। यही नहीं जाजमऊ में भी एक घर पर नजर रखी जा रही है। आतंकियों व उनके मददगारों का यहां से कनेक्शन मिला है। जांच एजेंसी साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन


अगर पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के समर्थित संगठन के आतंकियों का कानपुर कनेक्शन सामने आया था। जिसमें पता चला था कि कानपुर के चमनगंज इलाके से आतंकियों ने असलहा खरीदा था।
विज्ञापन


इसमें दो शख्स लईक व आफाक का नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक लईक से कई दिनों से एटीएस पूछताछ कर रही है। आफाक की तलाश में शुक्रवार देर रात चमनगंज के तीन इलाकों में दबिश दी गई थी। अभी तक वह हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन ठिकानों के अलावा जाजमऊ के तीन ठिकानों पर जांच एजेंसी की नजर है। किसी भी वक्त बड़ी कार्रवाई हो सकती है। आशंका है कि इन ठिकानों में से कई जगहों पर आतंकी यहां आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद इन्हीं ठिकानों में पनाह लेने की साजिश थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed