फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Terrorist attack: Workers died in terrorist attack, bodies of both reached home

Terrorist attack: आतंकी हमले में श्रमिकों की हत्या, घर पहुंचे दोनों के शव, परिजनों का हाल देख नम हुई हर आंख

Wed, 19 Oct 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Oct 2022 02:43 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर और अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दो श्रमिकों को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Terrorist attack: Workers died in terrorist attack, bodies of both reached home
घर पहुंचे श्रमिकों के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आतंकियों का निशाना बने दो श्रमिकों के शव बुधवार को एक साथ गांव पहुंचे। शवों को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी भीड़ जुटी। वहीं मंत्री असीम अरुण और सांसद सुब्रत पाठक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन


इसके बाद कानपुर के अरौल गंगा घाट पर श्रमिकों का अंतिम संस्कार हुआ। ठठिया थाना क्षेत्र के दन्नापुरवा निवासी रामसागर (50), मुनेश (38), मुनेश का भाई रामबाबू, भोला, मोनू, पिंटू और विनय जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेब के बागान में पैकेजिंग और लोडिंग करते थे।
विज्ञापन


सोमवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक दिया था। इससे रामसागर और मुनेश की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से प्रशासन दोनों श्रमिकों के शव लेकर गांव पहुंचा। पति रामसागर का शव देखते ही पत्नी मालती देवी बेसुध हो गई। वहीं मुनेश का शव झोपड़ी में पहुंचते ही पत्नी पुष्पा सदमे में आ गई। हर कोई बिलख रहे परिजनों को संभालने में जुटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो एकड़ कृषि भूमि और आर्थिक सहायता का दिया आश्वासन
मंत्री असीम अरुण ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि दोनों परिवार को दो-दो एकड़ कृषि योग्य जमीन, परिवार के एक-एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी और कम से कम 20-20 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों के बच्चों को सरकार की ओर से शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed