{"_id":"634e3f14b261067eb978c506","slug":"terrorist-attack-terrorists-killed-two-workers-of-kannauj-in-shopian-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorist attack: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने कन्नौज के दो श्रमिकों की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Terrorist attack: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने कन्नौज के दो श्रमिकों की हत्या की
Tue, 18 Oct 2022 11:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:22 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर दो श्रमिकों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों श्रमिक कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मनीष की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुर्वा निवासी राम सागर वर्मा और मनीष वर्मा की जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर और अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों को हत्या की जानकारी मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
दन्नापुर्वा गांव निवासी राम सागर (50) अपने पड़ोसी मनीष (40) के साथ 28 अगस्त को जम्मू कश्मीर के शोपियां पहुंचे थे। राम सागर करीब 15 साल से वहां बगीचों की रखवाली करता था। इससे वह मनीष को अपने साथ कश्मीर लेकर गया था। सोमवार रात दोनों बगीचे की टीनशेड के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान आतंकियों ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। कायराना हरकत की सूचना मिलते ही राम सागर की पत्नी मालती देवी और मनीष की पत्नी पुष्पा देवी बेसुध हो गई। डीएम शुभ्रान्त शुक्ल ने बताया कि गांव के कुछ अन्य श्रमिक भी जम्मू कश्मीर में काम करते हैं। जल्द दोनों शवों को मंगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोने से पहले फोन पर हुई थी बात
मृतक राम सागर की पत्नी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे फोन पर पति से बात हुई थी। उन्होंने दीपावली पर घर आने की बात कही थी। सुबह पति की हत्या की सूचन मिली।