फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Terror of monkeys on Kanpur Central

कानपुर सेंट्रल पर बंदरों का आतंक: भगाने के लिए रेलवे ने अपनाया ये अनोखा तरीका

Tue, 22 Mar 2022 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Mar 2022 04:58 PM IST
सार

बंदरों को डराने के लिए लंगूरों के कटआउट लगाए गए हैं। इन पर रोशनी पड़ने से बंदरों परछाई दिखेगी और आवाज आएगी।

विज्ञापन
Terror of monkeys on Kanpur Central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लाल मुंह वाले बंदरों के आतंक से निपटने के लिए रेलवे ने अनूठी पहल की है। कटखने बंदरों को डराने के लिए लंगूरों के कटआउट लगाए गए हैं। अभी प्रयोग के तौर पर प्लेटफार्म नंबर एक और छह पर इन्हें लगाया गया है।
विज्ञापन


इन पर रोशनी पड़ने से बंदरों परछाई दिखेगी और आवाज आएगी। माना जा रहा है कि इससे ये भाग जाएंगे। लंगूर (काले मुंह वाले बंदर) से लाल मुंह (कटखने बंदर) वाले बंदर डरते हैं। रेलवे अफसरों के मुताबिक, कटआउट के पास स्पीकर लगेंगे ताकि समय-समय पर इनसे लंगूर की आवाजें आती रहें।
विज्ञापन


लाल मुंह वाले बंदरों के हमले की वजह से यहां बैठने वाले यात्री भयभीत रहते हैं। उनका खाने पीने का सामान बंदर छीन ले जाते हैं। कई बार तो इनके हमलों से बच्चे और महिलाएं घायल हो चुकी हैं। प्लेटफार्म पर लगे शेड और तारों पर कूद फांद करने से रेलवे को नुकसान भी हो जाता है। गर्मी में बंदरों के झुंड का सबसे अधिक आतंक कानपुर स्टेशन पर ही है। 30 अप्रैल तक सभी प्लेटफार्मों पर इन्हें लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन और पनकी धाम स्टेशन पर लाल मुंह वाले बंदरों का आतंक है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और छह पर इन कटआउट को लगवाया गया है। प्रयोग सफल रहा तो सभी प्लेटफार्मों पर और पनकी धाम स्टेशन पर इसे लगवाया जाएगा।- हिमांशु शेखर उपाध्याय, डिप्टी सीटीएम, कानपुर सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed