विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor

पहले मक्खी भगाओ, फिर ससुराल आऊंगी: मायके से नहीं लौट रहीं पत्नियां, कई रिश्ते टूटे...जानिए क्या है मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 07:24 AM IST
सार

Flies Problem: अहिरोरी के सात गांवों के लोग मक्खियों से बेहद परेशान हैं। इनक चलते युवाओं की शादी नहीं हो रही, जिनकी शादी हो चुकी है उनकी पत्नियां मायके से नहीं आ रहीं हैं।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
Follow Us

हरदोई जिले में विकास खंड अहिरोरी के ग्राम कुइया बढयनपुरवा,पट्टी, सलेमपुर फत्तेपुर, ढही व नयागांव में तीन वर्षों से मक्खियों के चलते युवाओं की शादी नहीं हो पा रही हैं। यहीं नहीं जिनकी शादी हो चुकी हैं, उनकी पत्नियां मायके से नहीं आ रहीं हैं।


इनका कहना है कि गांव से मक्खियों के चलते रहना मुश्किल है। ऐसे में पहले वहां मक्खियां कम हों, तभी ससुराल जाना हो पाएगा। क्षेत्र के इन गांव में करीब 20 हजार की आबादी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार प्रताप नगर-हरदोई मार्ग पर बढ़ईयनपुरवा के पास में एक पोल्ट्री फार्म है।

इससे वहां पर गंदगी रहती है और वहां पर मृत मुर्गियों का आस-पास ही फेंक दिया जाता है। इससे वहां पर मक्खियों की संख्या अधिक हो गई है, जो गांव में घरों के अंदर घुस जाती हैं। इससे खाना पकाना और खाना भी मुश्किल है।मक्खियों के कारण गांव में रहने वालों से लोग दूरी बनाने लगे हैं।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi - फोटो : अमर उजाला
युवाओं की पत्नियां छोड़ गई हैं गांव
उनके घर रिश्तेदारों का आना कम हो गया है। कुछ लोग गांव छोड़कर बच्चों के कारण दूसरी जगह रहने चले गए हैं। 10 अधिक युवाओं की पत्नियां गांव छोड़कर मायके चली गई हैं। उनका कहना है कि पहले मक्खियों का इलाज हो, तभी गांव जाएंगी। गांव के लोगों से कोई रिश्ता नहीं जोड़ना चाहता है। इससे गांव के लोग परेशान हैं।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की व्यथा, नहीं हो रही सुनवाई
ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों के लिए शादी के रिश्तें आते हैं, मगर मक्खियों के कारण वापस हो जाते हैं। दूसरे गांव की बेटी यहां आने के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। गांव के ही मुंगालाल, अनुज, शारदा, मुलायम, शिवराज ने बताया कि उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi
पत्नियां कहती हैं- कहीं और जाकर रहो
उनकी पत्नियां मक्खियों के कारण गांव नहीं आ रही हैं। पत्नियों का कहना है कि हमें गांव में नहीं रहना है। कहीं और जाकर रहो, तब आऊंगी। गांव की पुष्पा, राम देवी, सुमन, राम कुमारी, श्यामा, पूनम ने बताया कि अगर समस्या से निजात नहीं मिलता, तो वे लोग भी दो-चार दिन में मायके रहने चली जाएंगी।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi - फोटो : अमर उजाला
छात्रों को भी हो रही है दिक्कत
वहीं, छात्र सत्यवान, नितिन, विकास, आकाश, रोहित, धर्मराज ने बताया कि मक्खियों के कारण वे लोग दिन में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। रात में लाइट गायब हो जाती है। इससे उनको पढ़ाई करने में समस्या आ रही है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

Terror of flies in the villages of Hardoi, relationships of youth are breaking, boys are sitting bachelor
Flies Problem in Hardoi - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की परेशानी के विषय में जानकारी नहीं है। यदि इन गांवों में ऐसे हालात हैं, तो खुद जाकर देखूंगी और समस्या का निस्तारण कराऊंगी।  -स्वाति शुक्ला, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें