फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   tennri

जाजमऊ की सभी टेनरियों को खोलने का आदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
tennri
कानपुर। जाजमऊ की सभी छोटी-बड़ी सभी टेनरियों को खोलने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिया गया है। इसमें कुल 81 छोटी और कुछ बड़ी इकाइयां शामिल है, जो निर्यात का काम नहीं करती। इन टेनरियों की रिपोर्ट चार दिन पहले स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जिला उद्योग केंद्र के जरिए जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी । इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने उद्योग उपायुक्त सर्वेश्वर शुक्ला के साथ टेनरी संचालकों को बुलाकर टेनरियों को खोलने के साथ-साथ कई दिशा-निर्देश भी दिए। जिसमें गंगा नदी में किसी भी तरह से प्रदूषित पानी नहीं जाने के लिए उन्होंने सभी को निर्देशित किया। साथ में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो भी निर्धारित नियम हैं उनका पालन करने को भी कहा गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों में काम होना चाहिए लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और कर्मचारी मास्क जरूर पहने। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण इकाई के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ एस बी फ्रैंकलिन एडीएम सिटी वीके श्रीवास्तव, एसपी ईस्ट के अलावा लीवा के जनरल सेक्रेटरी असद के इराकी, मोहम्मद अर्शी , जावेद इकबाल ,रिजवान खान, फैसल जमाल और मोहम्मद सादिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed