{"_id":"5ec5848d8ebc3e905e2bbde5","slug":"tenery-city-news-knp5611945182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाजमऊ की सभी टेनरियों को खोलने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजमऊ की सभी टेनरियों को खोलने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। जाजमऊ की सभी छोटी-बड़ी टेनरियों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें 81 छोटी और कुछ बड़ी इकाइयां शामिल हैं, जो निर्यात का काम नहीं करती। इन टेनरियों की रिपोर्ट चार दिन पहले स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जिला उद्योग केंद्र के जरिए जिलाधिकारी के पास भेजी गई थी ।
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने उद्योग उपायुक्त सर्वेश्वर शुक्ला के साथ टेनरी संचालकों को बुलाकर टेनरियों को खोलने के साथ-साथ कई दिशा-निर्देश भी दिए। गंगा में किसी भी तरह प्रदूषित पानी नहीं जाने के लिए उन्होंने सभी को निर्देशित किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जो भी नियम निर्धारित हैं उनका पालन करने को भी कहा। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कर्मचारी मास्क जरूर पहनें। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण इकाई के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ एस बी फ्रैंकलिन, एडीएम सिटी वीके श्रीवास्तव, एसपी ईस्ट के अलावा लीवा के जनरल सेक्रेटरी असद के इराकी, मोहम्मद अर्शी , जावेद इकबाल ,रिजवान खान, फैसल जमाल और मोहम्मद सादिक मौजूद रहे।