{"_id":"5b81005f42c792462d1346ac","slug":"rakshabandhan-festival-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन 2018: पूरे दिन रहेगा राजयोग, बहनें इस काल में राखी बांधने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन 2018: पूरे दिन रहेगा राजयोग, बहनें इस काल में राखी बांधने से बचें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:04 PM IST
सार
- रक्षाबंधन का पर्व कल, दिनभर रहेगा राजयोग
- राशि के अनुसार रंग वाली राखी बांधना फलदायी
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट रिश्ते के प्रतीक इस त्योहार में प्रेम के धागे की अपनी ही खासियत है। इस पतले से धागे में बहना का अटूट प्रेम और भइया का जीवन भर रक्षा का संकल्प समाहित होता है। वैसे तो इस त्योहार की कई मान्यताएं हैं लेकिन अगर वैदिक रीति से बात करें तो इस प्रेम के धागे की शुभता और बढ़ाई जा सकती है। यह शुभता भइया के जीवन में ऊर्जा का संचार कर प्रेम को बढ़ाती है। विद्वानों की माने तो अगर राखी का चयन राशि के अनुसार किया जाए तो उसके भविष्य में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
रक्षाबंधन
पंडितों की माने तो राशि अनुसार राखी का चयन करना काफी शुभदायक रहेगा। 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल नहीं है। पूरे दिन राजयोग होने के कारण बहनें भइयों को राखी बांध सकती हैं। हालांकि शाम 4:30 से छह बजे तक राहु काल रहेगा। बहनें राहुकाल में राखी बांधने से बचें। बहनें भइया को राखी बांधने के बाद कुमकुम के तिलक के साथ चावल लगाएं। शास्त्रों में यह तिलक अति उत्तम माना गया है।
रक्षाबंधन
शास्त्रों के अनुसार ऐसा तिलक विजय, पराक्रम, सम्मान, श्रेष्ठता और वर्चस्व का प्रतीक होता है। तिलक मस्तक के बीच में लगाया जाता है। यह स्थान छठी इंद्री का है। इसका वैज्ञानिक कारण यह है कि अगर शुभ भाव से मस्तक के इस स्थान पर तिलक के माध्यम से दबाव बनाया जाए तो स्मरण शक्ति, निर्णय लेने की क्षमता, बौद्धिकता, तार्किकता, साहस और बल में वृद्धि होती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- किस राशि के लिए कौन सी राखी शुभ...
आगे की स्लाइड में पढ़ें- किस राशि के लिए कौन सी राखी शुभ...
विज्ञापन
विज्ञापन
किस राशि के लिए कौन सी राखी शुभ
रक्षाबंधन
मेष- लाल
वृष- नीला
मिथुन-हरा
कर्क-सफेद
सिंह-नारंगी
कन्या-हरा और बैंगनी
वृष- नीला
मिथुन-हरा
कर्क-सफेद
सिंह-नारंगी
कन्या-हरा और बैंगनी
विज्ञापन
रक्षाबंधन
तुला-गाढ़ा सफेद या नीला
वृश्चिक-लाल और पीला मिक्स
धनु-पीला
मकर-बैंगनी
कुंभ-नीला
मीन-पीला
वृश्चिक-लाल और पीला मिक्स
धनु-पीला
मकर-बैंगनी
कुंभ-नीला
मीन-पीला