फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten green trees were cut more than allowed, 55 thousand fine collected

Kanpur News: अनुमति से अधिक काटे दस हरे पेड़, 55 हजार जुर्माना वसूला

Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ten green trees were cut more than allowed, 55 thousand fine collected
कानपुर देहात। अमरौधा ब्लॉक के पातेपुर में बंबी के पास बाग में लगे आम के दस हरे पेड़ बिना अनुमति काटे गए। वन विभाग ने 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

अमरौधा ब्लॉक के पातेपुर के बंबी के पास सतीश का आम का बाग है। यहां फल उत्पादन न होने को लेकर वर्ष 2021 में अलग अलग खातेदारों ने दस-दस आम के हरे पेड़ों की कटान अनुमति ली गई थी। हालांकि तब हरे पेड़ नहीं कटवाए जा सके। पिछले दिनों बाग मालिक ने पूर्व में मिली हरे पेड़ों को कटाने की अनुमति का नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन किया। इसपर डीएफओ ने पहली बार में दस और दूसरी बार में दस पेड़ों को काटने की अनुमति दी। इधर बाग मालिक ने अनुमति से अधिक हरे पेड़ काट लिए। शिकायत पर जांच हुई तो अनुमति से अधिक हरे पेड़ काटने की पुष्टि की। उप प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि जांच में दस हरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटने की पुष्टि हुई। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि दस हरे आम के पेड़ अवैध तरीके से काटे गए। बाग मालिक से 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed