{"_id":"9dda4bf23373f36be922545fe7025a0b","slug":"tempo-driver-killed-in-barra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्रा में टेंपो चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्रा में टेंपो चालक की हत्या
अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा स्थित तात्याटोपे नगर में पांडु नदी के किनारे सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर, गर्दन और चेहरे पर किसी धारदार हथियार के चोटों के निशान थे।
कुछ दूरी पर गांजे की पाइप और सोडे की बोतल भी पाई गई। पुलिस और और फोरेंसिक टीम तफ्तीश में लगी थी कि मीरपुर कैंट निवासी कुछ लोग आए। इन्हें पुलिस ने ही बुलाया था। आते ही उन्होंने मृत युवक की शिनाख्त की। सीओ गोविंदनगर विशाल पांडे का कहना है कि पुलिस तीन चार बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कैंट निवासी नितिन उर्फ गौरव शुक्ला ने बताया कि मृत युवक उनका बड़ा भाई सौरभ शुक्ला है। गौरव के मुताबिक सौरभ पिछले छह माह से वह टेंपो चला रहा था और गुरुवार की सुबह ही घर से निकला था। सौरभ की पत्नी अनामिका और दो बच्चे वैष्णवी (7), वासू (4) भी हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने क्षेत्र के एक युवक गोल्डन पर शक जताया तो पुलिस उसे भी उठा लाई। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की धारदार और वजनदार चीज से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। सीओ ने बताया कि फिलहाल गोल्डन से पूछताछ की जा रही है।