फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather News: Temperature Crosses 42.5 Degrees in Kanpur, Can Get Relief From Scorching Heat After Two Days

Kanpur Weather: तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 42.5 डिग्री पर पहुंचा, जल्द बदल सकता है मौसम

Tue, 12 Apr 2022 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 08:54 AM IST
सार

कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.5 पर पहुंचा। शहर में दो साल बाद पारा इतना गया है। इससे पहले 2019 में अप्रैल महीने में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 

विज्ञापन
Kanpur Weather News: Temperature Crosses 42.5 Degrees in Kanpur, Can Get Relief From Scorching Heat After Two Days
कानपुर में भीषण गर्मी पड़ने के आसार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में झुलसाने वाली गर्मी अभी 48 घंटे और पड़ेगी। इसके बाद कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब 42.5 पहुंच गया। अप्रैल का दो साल बाद यह सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़त के साथ 21.6 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बन रहे हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हो रहा है। जो अगले एक-दो दिन के अंतराल में पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उसके बाद कानपुर मंडल व बुंदेलखंड के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इससे धूल भरी आंधी फिर हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में कमी आएगी। सोमवार को अधिकतम तापमान निर्धारित तापमान से 5.5 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन

पिछले वर्षों में अप्रैल में अधिकतम पारा
2022 में- 42.5 डिग्री
2021 में -42.2 डिग्री
2020 में- 39.4 डिग्री
2019 में 42.6 डिग्री

पशुओं को सुबह शाम नहलाएं
पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए उन्हें सुबह और शाम नहलाने की हिदायत दी गई है। डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अधिक गर्मी की वजह से पशुओं को दिक्कत हो सकती है। विशेषकर दुधारू पशु के दूध की क्षमता में कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed