फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager who came to sister's house in Auraiya dies under suspicious circumstances

Auraiya: बहन के घर आई किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 08 Oct 2022 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Oct 2022 04:43 PM IST
सार

अछल्दा थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। किशोरी बिहार के बक्सर जिले के चौसा की रहने वाली थी। वो अपनी बहन के बेटे की छटी के कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

विज्ञापन
Teenager who came to sister's house in Auraiya dies under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने आई किशोरी की अचानक हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार उसे अछल्दा सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले के चौसा निवासी कैलाश यादव की बेटी पुनीता (15) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। एक अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन सुनीता देवी के बेटे की छटी में शामिल होने के लिए अंधियारी फफूंद आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को किशोरी की अचानक से हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में बहनोई सतीश चंद्र व परिवार के लोग उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना संदिग्ध समझ अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फफूंद थाना प्रभारी/ प्रशिक्षु सीओ भरत पासवान ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed