{"_id":"61af796190a3b62980191100","slug":"teenager-raped-three-and-a-half-year-old-girl-reached-home-covered-in-blood-treatment-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: किशोर ने किया साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ होकर पहुंची घर, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: किशोर ने किया साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, खून से लथपथ होकर पहुंची घर, इलाज जारी
Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM IST
सार
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोर ने साढ़े 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिधनू के एक गांव में सोमवार शाम 13 साल के किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची जब घर पहुंची तो परिजनों को उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने किशोर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसको पकड़ लिया है। रिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी कक्षा आठ में पढ़ने वाला किशोर बच्ची को टॉफी देने के बहाने ले गया।
एक प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह वहां से भाग गया। किसी तरह से बच्ची घर पहुंची, हालत देख परिजन दंग रह गए। बच्ची से इसके बारे में पूछा तो उसने बड़ी मुश्किल से आरोपी किशोर का नाम बताया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर आउटर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल बच्ची को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसको डफरिन रेफर किया गया। डफरिन में प्राथमिकी उपचार व मेडिकल के बाद उसको हैलट रेफर कर दिया गया। बच्ची का हैलट में इलाज जारी है।
आरोपी को पकड़ कर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जा चुका है। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। कम से कम समय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।